महिला जनसुनवाई करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य।
– शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने पर जोर
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में दूर दराज से आई महिलाओं की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान 12 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त शिकायतों को संबंधितों को अग्रसरित करते हुए कहा कि शिकायतो का गुणवत्तापूर्ण, प्राथमिकता के आधार पर ससमय संवेदनशीलता के साथ निस्तारण कराएं। इसके पश्चात पिछली जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं को विधिक संबंधी जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को शत प्रतिशत लाभान्वित किया जाये। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, प्रोबेशन कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now