होली के रंगों के बीच गर्मी की आमद
CITY NEWS FATEHPUR
फ़तेहपुर(CNF)। फरवरी माह के अंतिम दिन के साथ गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी। मौसम में बदलाव शुरू गर्मी ने एक बार फिर से लोगो को ग्रीष्मकाल के रौद्र रूप की याद ताजा कर दिया। शनिवार को भी दिन में तेज धूप ने गर्मी का एहसास कराया जबकि देर रात को अब भी मौसम ठंडा रहने से लोगो को हल्के कम्बल का सहारा लेना पड़ रहा है। दिन में मौसम गर्म रहने व रात में ठंड पड़ने से लोगों में सर्दी जुखाम, बुखार जैसे मौसमी बीमारियां भी फैल रही है। मार्च माह की शुरुआत में सूरज की तपिश बढ़ने व मौसम के और भी ही गर्म होने के अंदेशे है। जबकि आगे के महीनो में मौसम के और बिगड़ने व जून माह तक तापमान 40 डिग्री तक होने का अंदेशा है। त्योहारी मौसम होली व रमज़ान का पर्व होने के चलते अभी बाज़ारो में खूब रौनक दिखाई दे रही है। लोग बाज़ारो में अपनी ज़रुदत की चीज़ों की खरीदारी करते हुए देखे जा रहे है। हालांकि लोगों की खरीदारी में मौसम का कोई असर नही दिखाई दे रहा। जानकारों की माने तो अभी से गर्मी के ऐसे तेवर है मई व जून माह तक गर्मी अपनी पूरे उफान पर होगी।
बाज़ारो में एसी कूलर की शुरू हुई बिक्री
फरवरी माह से ही गर्मी की आहत के साथ ही बाज़ारो में एसी व कूलर की बिक्री शुरू हो गयी है। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में एसी, कूलर, फ्रिज समेत अन्य उपकरणों की बिक्री में तेज़ी आ गयी है। गर्मी से बचने के लिए लोग अभी से एसी व कूलर की खरीदारी कर उसे लगाने व सेट करने में जुट गये है।
छतरी व गमछा बनेंगे साथी
धूप तेज़ होने व लू के थपेड़ो के बढ़ने पर घरों से बाहर निकलने वालों को गमछा व छतरी राहत पहुचाने वाले मददगार साबित होंगे। पुरुष जहां गमछे का वही महिलाएँ खुद को लू धूप से बचाने के लिए स्टाल का प्रयोग करती है।
गन्ने का जूस व शिकंजी की शुरू हुई बिक्री
गर्मी के मौसम की आमद के साथ व धूप में शुरू हुई तेज़ी के बीच बाज़ारो मे राहगीरों की प्यास बुझाने का जरिया शिकंजी, फलों, गन्ने के जूस, समेत अन्य पेय पदार्थ की बिक्री भी शुरू हो गयी है। लोग अपना गला तर कर खुद को राहत देने की कोशिश करते हुए देखे जा रहे है।
