चैंपियन टीम को ट्राफी देकर सम्मानित करते अतिथि।
– स्टेडियम में हुआ अटेवा कप हसवा का आयोजन
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच हसवा के तत्वाधान में अटेवा कप हसवा 2026 का आयोजन किया गया। जिसमें अटेवा वारियर्स, अटेवा काईटर्स, अटेवा ब्लैक पैंथर्स, अटेवा सुपर स्ट्राइकर की टीम ने प्रतिभाग किया। अटेवा वॉरियर्स एवं अटेवा अटेवा फाइटर्स ने सेमीफाइनल में जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मुकेश द्विवेदी रहे। फाइनल में अटेवा फाइटर ने पहले खेल कर 59 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे अटेवा वारियर्स ने 6 ओवर में चेस करके फाइनल जीत लिया। इस टूर्नामेंट में अवधेश पाल के कप्तानी में अटेवा वॉरियर्स ने शानदार पारी की। सेमीफाइनल मैच में मुकेश द्विवेदी ने 149 रनों की पारी खेलकर कीर्तिमान बनाया और मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने इस टूर्नामेंट में अटेवा जिलाध्यक्ष निधान सिंह, जिला महामंत्री महेंद्र मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, जिला संगठन मंत्री हेमचंद चैधरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अरविंद विश्वकर्मा, हसवा टीम ब्लॉक अध्यक्ष सुमित शर्मा, महामंत्री अरुणेंद्र कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, नीरज गुप्ता, हर्षित कुमार, अखण्ड प्रताप सिंह, तहसील प्रभारी संदीप यादव, विनय सिंह, देवेंद्र सिंह, ज्ञानेश भूषण बिंदकी तहसील प्रभारी अजय पाल, पुष्पेंद्र कुमार, प्यारेलाल आदि उपस्थित रहे।
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37; 