CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के बेंचू का पुरवा मजरे करमेपुर में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष के परिजनों के आने की बात कहकर कुछ देर तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। मृतका का पति गुजरात में रहता है। पति-पत्नी के बीच मोबाइल से बातचीत हुई और इसके बाद यह घटना घटित हो गई।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव में रामबाबू पटेल की पत्नी 26 वर्षीया प्रतिभा पटेल ने अज्ञात कारणों से साड़ी के फंदे से मौत को गले लगा लिया। मृतका का मायका बरगदहा टेनी थाना खागा है। मृतका के एक वर्ष का बेटा और तीन वर्ष की बेटी हैं। बताया जाता है कि गुजरात से मृतका के पति ने परिवार के लोगों को बताया कि घर जाइए आपकी बहू फांसी लगा लेगी। मृतका के सास ससुर उस समय प्लाट पर थे। सास और ससुर जब घर पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था। खिड़की से देखा गया तो प्रतिभा पटेल का शव फंदे से झूल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now