उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईसीसी महिला विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी। आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा, ऐतिहासिक विजय… विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हार्दिक अभिनंदन! देश वासियों को हृदयतल से बधाई! आप सभी देश का गौरव हैं। भारत माता की जय।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी महिला क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दी। यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, भारतीय टीम को विश्व कप जीत की हार्दिक बधाई! आपने देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार रात नवी मुंबई में आयोजित फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार आईसीसी विश्व कप जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now