श्रीलंका ने आर्थिक स्थिरता को समर्थन देने के वास्ते एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता प्राप्त करने के समझौते करने की मंगलवार को जानकारी दी। श्रीलंका के वित्त मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वित्तीय क्षेत्र की स्थिरता एवं सुधार, व्यापक आर्थिक मजबूती व पारदर्शिता को मजबूत करने तथा पर्यटन क्षेत्र के सतत विकास कार्यक्रम के लिए 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की तीन किस्तों में धनराशि वितरित की जाएगी।

इस धनराशि का एक हिस्सा त्रिंकोमाली के पूर्वी बंदरगाह जिले व मध्य प्रांत में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल ‘सिगिरिया’ के आसपास पर्यटन क्षमता के विकास तथा विस्तार के लिए आवंटित किया जाएगा। श्रीलंका 2022 में आए गंभीर वित्तीय संकट के बाद अपनी अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए काम कर रहा है। देश, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) समर्थित कार्यक्रम के तहत सुधारों को लागू कर रहा है। साथ ही व्यापक आर्थिक स्थिरता बहाल करने एवं विकास को पुनर्जीवित करने के लिए मनीला स्थित एडीबी और विश्व बैंक जैसी बहुपक्षीय एजेंसियों से समर्थन मांग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now