अबकी बार ईरान पर डोनाल्ड ट्रंप का अटैक प्लान क्या फाइनल है। ईरान के साथ जंगी तनातनी के बीच अमेरिकी सेना की यह तैयारियां सामने आई हैं। 24 घंटे पहले मिडिल ईस्ट यूएसएस अब्राहम लिंकन पहुंचा। यूएस मिलिट्री बेस पर रेडी बी टू बॉम्बर्स का बेड़ा, एफ1-15 ई से एफ-35 तक मौजूद हैं। ईरान पर अमेरिका के अटैक का प्लान का यह ब्रीफ ट्रेलर है।  अमेरिका का दावा है कि इनमें से किसी का तोड़ ना तो ईरान की नेवी के पास है और ना ही वायु सेना के पास।  सबसे पहले खामनेई जिन्हें अमेरिकी हमले को देखते हुए सीक्रेट बंकर में भेजा जा चुका है। खामनेई ईरान के किस हिस्से में है यह सिर्फ रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के टॉप कमांडर्स को ही पता होता है। इसकी भनक ना तो अमेरिका को है और ना ही ईरान में एक्टिव इजरायली खुफिया एजेंसियों को।

बंकर में जाने से पहले खामनेई ने सिर्फ आर्मी कमांडर्स को ही आगे नहीं किया बल्कि अमेरिकी हमले का जवाब देने के लिए पूरी सुप्रीम डिफेंस काउंसिल को भी एक्टिव कर दिया। इसमें सेना के साथ जंगी रणनीति के जानकार और राजनयिक भी शामिल हैं। खामनेई के आर्डर पर इन कमांडर्स का दावा है कि इस बार जंग हुई तो इसे कोई रोक नहीं पाएगा।

ट्रंप को अब की बार हमले की पूरी कीमत चुकानी पड़ेगी। खलीफा के कमांडर की धमकी भी सामने आई है। उसने कहा कि हिटलर की तरह ट्रंप का अंत होगा। ईरानी मीडिया के मुताबिक ट्रंप को सीधी धमकी देने वाला यह कमांडर ईरान की सबसे बड़ी और सबसे घातक सेना रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का टॉप कमांडर है जो खामई के बंकर में जाने के बाद मीडिया के सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now