– औंग पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को भेजा जेल
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना औंग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
थाना औंग में पंजीकृत मु0अ0सं0 37/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित मामले में पुलिस लगातार अभियुक्त की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में मंगलवार को थाना औंग पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग अपहृता को सुरक्षित बरामद कर लिया। साथ ही मामले में वांछित अभियुक्त शनि पुत्र केशनपाल निवासी ग्राम भगनाखेड़ा थाना कल्याणपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विकास वर्मा एवं कांस्टेबल संदीप यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now