CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिला चिकित्सालय में इन दिनों गिरहकटों की बाढ आयी है आये दिन किसी न किसी मरीज के तीमारदारों की जेब कट जाती है। वहीं सोमवार की सुबह दवाई वितरण व ओपीडी में गिरहकटी करते दो लोगों को पब्लिक ने पकड़कर मारने के पीटने के बाद पुलिस ने के हवाले कर दिया।
बताते चलें कि थरियांव कस्बा निवासी मो0 इसराईल अपनी पत्नी शबाना का इलाज कराने के लिए जिला चिकित्सालय आया था। चिकित्सक को दिखाने के बाद वह दवा लेने के लिए लाइन लाये था। इसी दौरान सैय्यदवाडा मोहल्ला निवासी गिरहकट रियाज पुत्र मुन्ना इसराइल की जेब में हाथ डालने लगा। इसी बीच पत्नी शबाना ने देख लिया और उसे पकड़ लिया। तभी वहां मौजूद लोगो ने गिरहकट मौके में पकड़ कर मारा पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के कुछ ही देर बाद ओपीड़ी में गिरहकटी करते बिन्दकी कोतवाली के फिरोजपुर गांव निवासी रामसनेही का पुत्र विक्रम को पब्लिक ने रंगे हाथ पकडते हुये पिटाई के बाद जिला चिकित्सालय में स्थित पुलिस चैकी को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now