– जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला आज
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि शासन एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प हर हाथ हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से शुक्रवार को प्रातः ग्यारह बजे स्व. जगन्नाथ पटेल मेवालाल पटेल महाविद्यालय रसूलपुर बहुआ में पिंक प्लेसमेन्ट शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 150 प्रतिभागी अभ्यर्थिनियों की कैरियर काउंसलिंग की गयी।
शिविर में प्रतिभागी कंपनी कैरियर ब्रिज स्क्लि सोल्यू. द्वारा 23, भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा 17, पुखराज हेल्थकेयर प्रा.लि. द्वारा 43 एवं फाइनेन्सियल एडवइजरी सर्विसेज कानपुर द्वारा 10 कुल 93 योग्य अभ्यर्थियों की 8500 से 30000 तक प्रतिमाह वेतन पर चयन संबंधी कार्यवाही की गई। कार्यक्रम अधोहस्ताक्षरी के दिशा-निर्देशन में प्रभारी रोजगार मेला शशॉक पान्डेय एवं महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज सिंह द्वारा सम्पन्न हुआ। इस कार्यकम को सफल बनाने में सेवायोजन कार्यालय से कंपनी के एचआर संगीता भारती, घनश्याम पटेल, विकास पटेल, सचिन वर्मा व महाविद्यालय परिवार से मोहित कुमार वर्मा, अनिल कुमार, नीला मिश्रा, माया सिंह ने सहयोग प्रदान किया। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि कल (आज) प्रातः ग्यारह बजे से कार्यालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now