CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। नगर के बाईपास स्थित नवीन मंडी स्थल की सफाई व्यवस्था की उस समय पोल खुल गयी जब नगर में थोड़ी ही बरसात में सड़कों के ऊपर पानी भर गया। नालियों मे सडी गली सब्जियों ही नालियों मे बजबजा रही हैं।
मंडी की कई बार गंदगी की खबरें प्रकाशित की गयीं पर जिम्मेदार अधिकारी के कानो में जूँ तक नहीं रेंगी, सफाई की तरफ ध्यान नहीं देते हैं। वहीं मंडी के जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ मंडी के सड़कों पर अवैध तरीके से दुकाने लगवाकर सिर्फ उगाही पर ही ध्यान दे रहे हैं। जिम्मेदार भारत सरकार व प्रदेश सरकार की स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहे हैं। मंडी परिसर मे गंदगी का अंबार ही लगा रहता है। इस भयंकर गर्मी मे सड़ी गली सब्जियों की बदबू बीमारी का बढ़ावा दे रही है। नवीन मंडी में हर दिन सुबह हजारों की संख्या में आने वालों किसान व खरीददारों के साथ स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मंडी सचिव सतीश चंद्र तिवारी ने बताया कि सफाई व्यवस्था दोनों समय नियमानुसार की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now