CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम सुकुई में शुक्रवार की सुबह घरेलू कलह चलते 35 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित दिया। वहीं परिजन शव लेकर वापस गांव चले गये।
जानकारी के अनुसार सुकुई गांव निवासी राम सजीवन का पुत्र सुरेश घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनों ने उसे तत्काल निजी वाहन से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घर वाले शव लेकर वापस गांव चले गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now