महिलाओं को पंपलेट देकर जागरूक करती मिशन शक्ति टीम।
– सार्वजनिक स्थलों पर चला अभियान, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 (फेज-2) अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और आमजन को उनके अधिकारों तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने ग्राम चैपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया और महिला सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के त्वरित एवं विधिसम्मत समाधान के प्रति जागरूक किया। महिलाओं को आत्मरक्षा के उपायों, महिला अपराधों की रोकथाम और किसी भी प्रकार की परेशानी की स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। टीमों ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा पोर्टल की जानकारी देकर इनके प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है, ताकि वे किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में बिना झिझक पुलिस की सहायता ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now