– छह मुकदमों से खुली शातिर की करतूतों की फाइल
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कल्यानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी शातिर आरोपी शिवम यादव को गिरफ्तार कर लिया। इनामी बदमाश की गिरफ्तारी से अपराध जगत में खलबली मच गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 12 अगस्त को थाना कल्यानपुर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने मु.अ.सं. 71/2026, धारा 2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे शिवम यादव को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी शिवम यादव पुत्र राममनोहर यादव निवासी पानीखेड़ मजरे मौहार थाना कल्यानपुर का आपराधिक इतिहास भी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ थाना कल्यानपुर में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ ही आम्र्स एक्ट और यूपी गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2025 में हत्या के प्रयास/अन्य संबंधित धाराओं व आम्र्स एक्ट, चोरी/लूट से संबंधित धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हुए। इसके बाद वर्ष 2026 में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया। इसी मामले में वह वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अजीत सिंह, मुख्य आरक्षी राहुल यादव, मुख्य आरक्षी उमेश चैरसिया, आरक्षी शशि शर्मा और आरक्षी शिव सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now