यात्री को बैग देते पीआरवी जवान।
– परिचालक से बैग बरामद कर यात्री को सुरक्षित किया सुपुर्द
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। प्रयागराज से सैनी की यात्रा के दौरान बस में छूटा यात्री का कीमती सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग यूपी-112 की सक्रियता से सकुशल बरामद हो गया। सूचना मिलते ही पीआरवी 6254 टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस परिचालक से संपर्क किया और महज सात मिनट में मौके पर पहुंचकर बैग बरामद कर लिया। इसके बाद यात्री को बुलाकर बैग सुरक्षित उसके सुपुर्द कर दिया गया।
बताते चलें कि बीते सोमवार की दोपहर राहुल सरोज ने यूपी-112 पर सूचना दी कि प्रयागराज से सैनी जाते समय बस संख्या यूपी-58जेटी/4324 में उनका बैग छूट गया है। बैग में कीमती सामान के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी रखे हुए थे। सूचना मिलते ही पीआरवी संख्या तत्काल सक्रिय हो गई। पीआरवी टीम ने रोडवेज के टोल फ्री नंबर के माध्यम से बस के परिचालक से संपर्क किया। परिचालक द्वारा बताए गए स्थान पर टीम महज सात मिनट में पहुंच गई और बस परिचालक से यात्री का बैग प्राप्त कर उसे सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने राहुल सरोज को फोन कर मौके पर बुलाया और बैग की पहचान कराने के बाद उसे सकुशल सुपुर्द कर दिया। बैग वापस मिलने पर यात्री और उसके परिजनों ने पीआरवी कर्मियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की प्रशंसा की। इस सराहनीय कार्रवाई में पीआरवी-6254 के कमांडर मु0आ0 निरंजन सिंह, सब-कमांडर आ0 पुष्पेंद्र कुमार और पायलट मु0आ0 धर्मवीर प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now