मरीज के लिए रक्तदान करते प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रायजादा।
– प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रायजादा ने किया ओ निगेटिव रक्तदान
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रायजादा एडवोकेट ने मानता की मिसाल पेश किया। प्रयागराज स्थित न्यू जेपी पटेल मेमोरियल मेडिकेयर सेंटर में भर्ती मरीज मेवालाल के इलाज के लिए ओ निगेटिव रक्त समूह की दो यूनिट की आवश्यकता थी। दुर्लभ रक्त समूह होने के कारण रक्त उपलब्ध न होने से मरीज के परिजन परेशान थे।
मामले की जानकारी मिलते ही अभिषेक रायजादा एडवोकेट ने बिना देर किए मदद के लिए कदम बढ़ाया और गोपाल नगर स्थित मानस रक्तकेंद्र पहुंचकर स्वयं एक यूनिट ओ निगेटिव रक्तदान किया। इतना ही नहीं, मरीज की जरूरत को देखते हुए मानस रक्तकेंद्र के सहयोग से दूसरी यूनिट रक्त की भी तत्काल व्यवस्था कराई गई। दोनों यूनिट रक्त मरीज के तीमारदार राहुल को उपलब्ध करा दिया गया, जिससे मरीज के इलाज के लिए आवश्यक रक्त की व्यवस्था हो सकी। अभिषेक रायजादा की इस पहल की जन उद्योग व्यापार मंडल ने सराहना की। जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने अभिषेक रायजादा, मानस रक्तकेंद्र एवं सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। संगठन ने लोगों से भी जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आने और नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now