जापान की टेक्नोलॉजी जापान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ऐसा दांव लगाया है जो चीन को हिलाकर रख सकता है। दरअसल चीन अगर किसी देश से डरता है तो वह देश जापान है। रूस में तैनात चीन के एक राजदूत ने कहा है कि जापान के पास 5500 परमाणु हथियार बनाने लायक प्लूटोनियम है। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय संधि की वजह से जापान ने अभी तक परमाणु हथियार नहीं बनाए हैं। लेकिन जापान के पास ऐसी टेक्नोलॉजी और वेपन ग्रेड प्लूटोनियम है जिसकी मदद से जापान चाहे तो सिर्फ 6 महीने में न्यूक्लियर वॉर हेड्स बना सकता है। इसीलिए चीन बार-बार भारत को चेतावनी देता है कि जापान से दूर रहो। लेकिन एक तरफ जापान के रक्षा मंत्री भारत के दौरे पर आ गए तो दूसरी तरफ जापान के 200 से ज्यादा लोग सीएम योगी से मिलने पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now