CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ग्राम दरियापुर इजुरा बुजुर्ग में बुआ की तेरहवीं में गये 25 वर्षीय युवक रविवार की सुबह फर्राटा पंखा की चपेट में आ जाने से मौके में पर ही उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी स्व0 शिव भूषण का पुत्र अनूप बुधवार को अपनी मृतक बुआ राजकली के तेरहवीं में गया था। बताते है कि रविवार की सुबह लगभग 8 बजे फर्राटा पंखा घुमाते समय अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके में पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
