CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरियानी गांव के समीप रविवार शाम ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने 21 वर्षीय युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मलवां थाना क्षेत्र के भरसवां गांव निवासी छोटेलाल का पुत्र प्रमोद करीब दस दिन पूर्व अपनी बहन की ससुराल चुरियानी गया था। रविवार शाम गांव के समीप खेत में उसका शव पड़ा होने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक टीबी रोग से पीड़ित था। उसने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने के बाद बाहर से दवा ली थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now