CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। खागा कोतवाली क्षेत्र में सतनरैनी रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार सुबह रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार टेनी गांव निवासी लल्लू का 13 वर्षीय पुत्र शिवबाबू सोमवार सुबह टिकट लेने के लिए सतनरैनी रेलवे स्टेशन गया था। टिकट लेने के बाद वह वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now