सेंट मैरी स्कूल परिसर में रक्तदान करते स्वैच्छिक रक्तदाता।

– सेंट मैरी स्कूल में आयोजित शिविर में 11 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
– छात्र के पिता करण रस्तोगी समेत युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। शिक्षक दिवस के अवसर पर सेंट मैरी सेकेंड्री स्कूल परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी संदेश दिया। सेंट मैरी सेकेंड्री स्कूल और सर्व फॉर ह्यूमैनिटी संस्था के संयुक्त आयोजन में लगे शिविर में 11 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

शिविर में मानस रक्तकेंद्र की तकनीकी टीम ने रक्तदान की प्रक्रिया पूरी कराई। विद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्र के पिता करण रस्तोगी ने भी शिविर में रक्तदान कर अन्य अभिभावकों और युवाओं को प्रेरित किया। रक्तदान के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दिया।

स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों में विजयी प्रशांत, राहुल मिश्रा, अभिनंदन अवस्थी, अनिल कुमार, रॉयल मसीह, करण रस्तोगी, अनुराग विश्वकर्मा, यज्ञेश त्रिपाठी, प्रमोद, शैलेन्द्र और अनुज शामिल रहे। रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रबंधक फादर प्रफुल आईएमएस एवं प्रिंसिपल सिस्टर आरोकिया थामस ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक दिवस पर रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद का संदेश देना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की सीख भी मिलती है।

इस मौके पर फाउंडेशन के गुरमीत सिंह, मानस रक्तकेंद्र के डॉ. कैलाश पटेल, रक्तकेंद्र प्रभारी अमन यादव, लैब टेक्नीशियन अनामिका पाल, अनुस तथा सहायक बलराम मौजूद रहे। शिविर के जरिए शिक्षक दिवस पर मानव सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now