प्रतिभाओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते अतिथि।

साहू प्रतिभा सम्मान समारोह में करीब 70 मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। शिक्षा, खेल और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का शनिवार को सम्मान किया गया। श्री पराग साहू इंटर कॉलेज जमालपुर में स्वर्गीय गंगा प्रसाद साहू की स्मृति में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में साहू प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और स्वर्गीय गंगा प्रसाद साहू को श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। समारोह में करीब 70 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर साहू ने कहा कि शिक्षा जीवन में आगे बढ़ने का सबसे मजबूत माध्यम है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए पूरी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को उचित प्रोत्साहन मिलने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।

लोकसभा सचिवालय के संसदीय रिपोर्टर एवं विशिष्ट अतिथि दीपक साहू ने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र बताते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत, लगन और बड़े सपने जीवन में सफलता की मजबूत नींव तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि गरीबी या विपरीत परिस्थितियों में जन्म लेना किसी के हाथ में नहीं होता, लेकिन परिस्थितियों के आगे हार मान लेना व्यक्ति की सबसे बड़ी कमजोरी है। युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

जिला महामंत्री एवं शिक्षक अवधेश साहू ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करना नहीं है। शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों, नैतिक चेतना, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी जरूरी है।

कार्यक्रम संयोजक एवं जिलाध्यक्ष राजू साहू ने कहा कि समाज को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि नीति-निर्माण के स्तर पर समाज की भागीदारी बढ़ेगी, तभी समाज के अधिकारों की मजबूती से रक्षा हो सकेगी।

समारोह के दौरान राजेश गांधी ने मंच संचालन टीम को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद खुशी साहू, रजत कुमार साहू, आयुषी साहू, नमन साहू, आशीष कुमार, पंखुड़ी साहू, कोमल साहू, दिव्या साहू और पूजा साहू समेत करीब 70 मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन श्रीमती रश्मि साहू ने किया।

इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष सावित्री साहू, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप साहू, युवा जिला महामंत्री आदित्य साहू, जिला प्रचार मंत्री आशु साहू, किसान नेता प्रमोद साहू, राजकुमार साहू, राकेश साहू समेत महासभा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

 

राजनीतिक सहभागिता से ही मजबूत होगा समाज: राजू

कार्यक्रम संयोजक एवं जिलाध्यक्ष राजू साहू ने कहा कि समाज को सामाजिक, आर्थिक और वैचारिक रूप से मजबूत बनाने के लिए राजनीति में सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। नीति-निर्माण के मंचों पर समाज की भागीदारी बढ़ने से ही अधिकारों की प्रभावी तरीके से रक्षा की जा सकेगी। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस दौरान राजेश गांधी ने मंच संचालन टीम को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अंत में राजू साहू, राजकुमार साहू और राकेश साहू समेत महासभा के पदाधिकारियों ने समाज के विशिष्ट लोगों, सरकारी सेवा में चयनित प्रतिभाओं और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now