filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;

फोटो परिचय-  पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व एमएलसी व सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप।

– पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट करने पर दिया जोर

– भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और कथित भ्रष्टाचार को लेकर लगाए आरोप

– ओम प्रकाश राजभर पर भी निशाना, बोले- सत्ता में रहते पिछड़ों के मुद्दों पर चुप्पी

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट करने की रणनीति पर जोर देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को सपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व एमएलसी एवं सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पार्टी पीडीए के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।

राजपाल कश्यप ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में विकास के दावों के बावजूद आम जनता को महंगाई, बेरोजगारी और विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने किसानों की आय, खाद, पेट्रोल-डीजल तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि युवाओं के सामने रोजगार की चुनौती बनी हुई है और सरकारी भर्तियों व प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर भी युवाओं में असंतोष है।

सपा नेता ने कहा कि पार्टी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के बीच लगातार संवाद बढ़ाकर पीडीए को मजबूत करेगी। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा फतेहपुर की सभी छह विधानसभा सीटों पर चुनावी मुकाबला मजबूती से लड़ेगी और प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेगी।

उन्होंने पिछड़े वर्ग के आरक्षण और अधिकारों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सपा शासनकाल में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पिछड़े वर्ग के लिए कई योजनाएं और सुविधाएं लागू की गई थीं। उनके मुताबिक सत्ता परिवर्तन के बाद इन व्यवस्थाओं को कमजोर किया गया। उन्होंने निषादराज जयंती की छुट्टी समाप्त किए जाने तथा मछुआरा समाज को मछली पालन के लिए मिलने वाले खनन पट्टों की व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

प्रेसवार्ता में सुभासपा अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर भी उनके निशाने पर रहे। राजपाल कश्यप ने आरोप लगाया कि सत्ता में शामिल होने के बाद राजभर पिछड़े वर्ग से जुड़े मुद्दों पर अपेक्षित तरीके से आवाज नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने उन्हें ‘संविदा पर बने मंत्री’ बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार में निषाद, राजभर, बिंद, विश्वकर्मा, मौर्य समेत अन्य पिछड़ी जातियों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है।

प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कश्यप ने भाजपा नेताओं के बीच कथित वर्चस्व की लड़ाई, जमीनों पर कब्जे और भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों का भी जिक्र किया। उन्होंने सरकारी योजनाओं और राम मंदिर के चंदे को लेकर भी आरोप लगाए। एक्सप्रेसवे की स्थिति तथा सड़कों पर गड्ढों को उन्होंने सरकारी व्यवस्था में कथित भ्रष्टाचार का उदाहरण बताया।

सरकारी नौकरियों और परीक्षाओं को लेकर उन्होंने पेपर लीक एवं अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए कहा कि इससे युवाओं के भविष्य पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीडीए से जुड़े सभी वर्गों को एक मंच पर लाने के लिए सपा लगातार अभियान चलाएगी।

प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, सांसद नरेश उत्तम पटेल, लवकुश वर्मा, धीरेंद्र यादव, जिला महासचिव चौधरी मंजर यार, रामकिशोर प्रजापति, अरुरेश पांडेय, मनोज यादव, हीरा लाल साहू, सुहैल खान हेमू, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, शिव सिंह यादव, केपी यादव, संदीप श्रीमाली, आरती पाल, डॉ. रामनरेश पटेल, नरेंद्र प्रजापति, राजकुमार सिंह, सुशील पटेल दोषी, महेंद्र निषाद, ज्ञान सिंह, नरेन्द्र यादव, शैलेन्द्र मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रेसवार्ता के बाद सपा कार्यालय में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं समाजवादी विचारक-चिंतक शिव दयाल चौरसिया की पुण्यतिथि मनाई गई। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now