– घर से जेवर व ढाई लाख रुपये भी ले गई किशोरी, मुकदमा दर्ज

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक काफी समय से उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसला रहा था। आरोप है कि 18 सितंबर की रात करीब एक बजे युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया। परिजनों के मुताबिक किशोरी घर से जाते समय सोने-चांदी के जेवरात और करीब ढाई लाख रुपये की नकदी भी अपने साथ ले गई। किशोरी के अचानक लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर मां ने कल्याणपुर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। परिजनों ने पुलिस से नाबालिग किशोरी को जल्द बरामद करने और आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now