फोटो परिचय-  महापुरुषों की जयंती पर मार्च निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।

— गांधी, शास्त्री और मसूरिया दीन पासी के योगदान को किया याद

— चुनाव आयोग से जुड़ी आपत्तियों को लेकर कार्यकर्ताओं ने उठाई आवाज

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और स्वतंत्रता सेनानी मसूरिया दीन पासी की जयंती पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी और शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके संघर्ष और योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर चुनाव आयोग से संबंधित मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विषयों को लेकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें उठाईं।

जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और मसूरिया दीन पासी ने देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के विचारों को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। मसूरिया दीन पासी के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने पासी समाज के हितों और जरायम पेशा कानून के विरोध में संघर्ष किया था।

शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि महात्मा गांधी का स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए संवैधानिक मूल्यों और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया का सम्मान जरूरी है।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता संतोष कुमारी शुक्ला, कलीम उल्ला सिद्दीकी, राजीव लोचन निषाद, आदित्य श्रीवास्तव, अरुण जायसवाल, बशीर अहमद, रामनरेश महाराज, शमशाद, मो. हफीज, सैय्यद सहाब अली, अजय कुमार बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, आनंद सिंह गौतम, ओम प्रकाश कोरी, निजामुद्दीन, इंद्रजीत लोधी, मिसबाहुल, चौधरी मोईन राईन, अब्दुल रज्जाक, राशिद सिद्दीकी, अमीरउज्जमा खां, मो. रमजान और शेर आलम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now