फोटो परिचय- बहुआ में बैठक के दौरान चुनावी रणनीति पर चर्चा करते भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
– अयाह शाह विधानसभा में संगठन की अहम बैठक, चुनावी तैयारियों पर मंथन
– मतदाता सूची के सत्यापन और व्यक्तिगत संपर्क अभियान पर जोर
– बहुआ-असोथर क्षेत्र के संयोजकों व बूथ प्रमुखों को मिली जिम्मेदारी
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। स्नातक निर्वाचन को लेकर भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के बहुआ कस्बे में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें आगामी चुनाव की तैयारियों, मतदाता संपर्क और बूथ प्रबंधन को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।
जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष उदय लोधी ने बहुआ और असोथर क्षेत्र के मतदान केंद्र संयोजकों तथा बूथ प्रमुखों से चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्नातक मतदाता सूची का गंभीरता से परीक्षण करने और सूची में शामिल मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव में बूथ स्तर की सक्रियता ही संगठन की सफलता का आधार बनेगी।
जिला सहसंयोजक कमलेश योगी ने चुनाव से संबंधित संगठनात्मक गतिविधियों और जिम्मेदारियों की जानकारी दी। जिला मीडिया प्रभारी एवं विधानसभा संयोजक प्रवीण कुमार सिंह ने विधानसभा संचालन समिति के गठन तथा बूथवार दायित्व तय करने पर चर्चा की।
बैठक में मंडल अध्यक्ष बहुआ संजय हांडा, गाजीपुर मंडल अध्यक्ष विनोद पांडेय, राजा सिंह, गौरव सिंह गौतम, रजोल मिश्रा, विमल गुप्ता, साहिल शर्मा, विनोद भारती, अरविंद गुप्ता, मनोज निषाद, गोरेलाल प्रजापति, विकास सिंह, पुनीत तिवारी, द्विब्यान्शु सविता और अखिलेश कुमार तिवारी समेत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
