फोटो परिचय- कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता।
– सेवा फर्स्ट इन्नोवेशन चैलेंज में स्वास्थ्य, पर्यावरण व सामाजिक समस्याओं पर मॉडल प्रस्तुत
– विशेषज्ञों ने पेटेंट, आईपीआर और स्टार्टअप की दी जानकारी
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। राजकीय महिला महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा फर्स्ट इन्नोवेशन चैलेंज का ओरिएंटेशन एवं मॉडल प्रदर्शन आयोजित हुआ। छात्राओं ने स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक समस्याओं के समाधान से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए।
ग्रेसी विश्वकर्मा ने औद्योगिक धुएं से कार्बन कणों को कम करने का मॉडल पेश किया, जबकि प्रीति ने पर्यावरण संरक्षण पर नवाचार प्रस्तुत किया। नाजिश, पिंकी, बंदना देवी, आंशिक चौधरी, सानिया व इकरा समेत अन्य छात्राओं ने भी मॉडल प्रदर्शित किए।
विशेषज्ञों ने नवाचार को शोध, पेटेंट और स्टार्टअप से जोड़ने पर जोर दिया। डॉ. रमेश कुमार सिंह ने आईपीआर व पेटेंट की जानकारी दी। प्रो. प्रशांत द्विवेदी ने कम लागत और समाज के लिए उपयोगी नवाचारों को बढ़ावा देने की बात कही। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
