फोटो परिचय-  कैडेटों को प्रशिक्षण देते अधिकारी।

– संयुक्त प्रशिक्षण शिविर में 550 कैडेटों को दिया जा रहा व्यावहारिक प्रशिक्षण

– फायरिंग, भीड़ नियंत्रण, मेला प्रबंधन व शारीरिक दक्षता का कराया अभ्यास

CITY NEWS FATEHPUR

खागा, फतेहपुर(CNF)। रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय में चल रहे 60 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को सैन्य गतिविधियों के साथ आपदा प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता का प्रशिक्षण दिया गया। बांदा, अतर्रा, प्रयागराज, प्रतापगढ़ व अयोध्या समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 550 कैडेट शिविर में हिस्सा ले रहे हैं।

प्रशिक्षकों ने कैडेटों को परेड, शारीरिक दक्षता, फायरिंग, हथियार संचालन, भीड़ नियंत्रण और मेला प्रबंधन का अभ्यास कराया। आगामी चरण में मैप रीडिंग, क्षेत्र रक्षा, युद्धकौशल, फायर फाइटिंग तथा बाढ़-भूकंप जैसी आपदाओं में राहत एवं बचाव के गुर सिखाए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना, एकता और सेवा भाव विकसित करना है। इस दौरान बृजेश पाठानिया, कर्नल योगेंद्र सिंह, दिवाकर सिंह, सुनील कुमार, महेश कुमार, विक्रम व प्रकाश समेत एनसीसी अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now