– समाजसेवी संतोष तिवारी ने किया शिविर का शुभारंभ

– बिंदकी विधानसभा के अन्य गांवों में भी कैंप लगवाने का संकल्प

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। भिटौरा ब्लॉक के केशवपुर गांव में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन समाजसेवी संतोष तिवारी ने फीता काटकर किया। कैंप में पहुंचे चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।

शिविर के दौरान संतोष तिवारी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाना जरूरी है, ताकि लोगों को छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए दूर न जाना पड़े। उन्होंने संकल्प जताया कि बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने का प्रयास करेंगे, जिससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर चिकित्सकीय जांच और परामर्श की सुविधा मिल सके।

इस मौके पर दिनेश तिवारी खलीफा, रामकृपाल अवस्थी, राकेश मिश्रा, हिमाचल चौहान, सुनील शुक्ला, प्रदीप, सर्वेश, सोनू और श्रीनाथ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now