– प्रोषण ट्रैकर में कार्य करने की समुचित धनराशि दिलाए जाने की मांग
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पोषण ट्रैकर एप में किए गए कार्य की समुचित धनराशि न मिलने पर दरियापुर परियोजना खजुहा की आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने बाल विकास परियोजना अधिकारी पर आरोप मढ़ते हुए जिलाधिकारी से गुहार लगाई है।
केन्द्र दरियापुर परियोजना खजुहा की आंगनबाड़ी कार्यकत्री शोभा देवी पत्नी अमित कुमार ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि विभाग द्वारा पोषण ट्रैकर एप के अंतर्गत प्रतिमाह कार्य करने की प्रोत्साहन राशि के रूप में रूपया खाते मंे भेजने का काम बाल विकास परियोजना अधिकारी को विभाग द्वारा सौंपा गया है लेकिन सीडीओ खजुहा द्वारा उक्त का परिपालन न करते हुए बल्कि जो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से सेटिंग करके उनके खाते में पैसा हस्तान्तरित कर देती है कि इस भेजी गई धनराशि का दो हिस्सा हम लेंगे और एक हिस्सा आंगनबाड़ी कार्यकत्री को पैसा निकालकर दे जाना। बताया कि सीडीओ ने उनके खाते में पीएलआई का पैसा 42000 रूपए भेजा। उसमें से अपने दलाल के माध्यम से तीन हजार मुझे लेकर सीडीओ को दे दिया। सीडीओ ने मुझे फोन पर धमकाया जिसकी रिकार्डिंग भी उसके पास है। मांग किया कि अन्य विभाग के अधिकारियों से जांच कराकर दोषी बाल विकास परियोजना अधिकारी व संबंधित दलाल के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now