CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सोमवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका में 13 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई कर संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहीं, चांदपुर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
शांति भंग की आशंका में थाना चांदपुर और गाजीपुर से एक-एक, मलवां से दो, ललौली से चार, बिंदकी से एक तथा हथगांव से चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस तरह कुल 13 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इसके अलावा चांदपुर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने 365 वाहनों का चालान किया, जबकि दो वाहनों से 2000 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now