(शिरीष बी प्रधान) काठमांडू, सात नवंबर नेपाल ने शनिवार को 32 जिलों के 2,294 नागरिकों और सात देशों के 171 विदेशी नागरिकों का विवरण जारी किया, जो 26 अगस्त को देश में आई भीषण बाढ़ के बाद से लापता हैं। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, यह कदम सरकार द्वारा भोटेकोशी-त्रिशूली बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए गए 40 दिवसीय खोज और बचाव अभियान को समाप्त करने के एक महीने बाद उठाया गया है। बाढ़ में कम से कम 1,455 लोगों की मौत हो गई और 5,285 लोग लापता हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now