फोटो परिचय-  दीपों की जगमगाहट से रोशन सरस्वती विद्या मंदिर का खेल मैदान।

– फतेहपुर हॉकी समिति के आयोजन में दीपों से रोशन हुआ सरस्वती विद्या मंदिर का परिसर

– सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के जरिए प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का दिया संदेश

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। खेल के मैदान में इस बार हॉकी की गतिविधियों के साथ दीपोत्सव की रौनक भी देखने को मिली। दीपावली की पूर्व संध्या पर फतेहपुर हॉकी समिति की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, वीआईपी रोड स्थित खेल मैदान में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैकड़ों दीपों की जगमगाहट से पूरा मैदान रोशनी में नहा उठा और उत्सव का माहौल बन गया।

समिति के सचिव लखन सिंह के नेतृत्व में हुए आयोजन में खिलाड़ियों, पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मैदान में आकर्षक ढंग से दीप सजाए गए। इसके बाद सभी ने मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किए। रोशनी के इस पर्व पर उपस्थित लोगों ने आपसी प्रेम, सामाजिक समरसता और संगठन की मजबूती का संदेश दिया। एक-दूसरे को दीपावली की बधाई देते हुए सभी ने समाज में सौहार्द और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया।

आयोजन में महेश सिंह चौहान, आदित्य सिंह चौहान, शाश्वत गर्ग, पुनीत चौहान, सुमित सौरभ, अमित गुप्ता, क्षितिज शुक्ला, वैभव सिंह, अमन कुमार पाल, वाचाल तिवारी और आयुष गुप्ता सहित समिति के सदस्य, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सामूहिक सहभागिता से आयोजित यह कार्यक्रम आपसी मेलजोल और संगठनात्मक एकजुटता की मिसाल बना। અંત

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now