भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने नाबालिग घरेलू सहायिका से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को रांची में लोक भवन के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा के अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने आरोप लगाया, ‘‘हम 14 वर्षीय आदिवासी किशोरी के यौन शोषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now