पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो-जरदारी ने जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को राजनीतिक कैदी बताया है और देश में हो रहे राजनीतिक उत्पीड़न को खत्म करने की मांग की है। बिलावल के इन बयानों ने जिसमें उन्होंने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी इमरान खान को राजनीतिक हितधारक भी कहा, लोगों को हैरान कर दिया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि PPP, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पार्टी ‘पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़’ (PML-N) की सहयोगी है। असल में, 2024 में PML-N को गठबंधन सरकार बनाने में PPP ने ही मदद की थी। पीपीपी नेता ने कहा मैं उन्हें पसंद करूँ या न करूँ, यह देश उनके बिना नहीं चल सकता। आपको पीटीआई का भरोसा जीतना होगा और सच्चाई को स्वीकार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now