जनसंख्या के आंकड़े कई बार भविष्य की सबसे बड़ी बहस की नींव रख देते हैं। प्यूर रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट ने दुनिया की धार्मिक जनसंख्यिकी को लेकर एक नई हलचल पैदा कर दी है। प्यूर रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा। इतना ही नहीं साल 2070 तक पाकिस्तान और भारत दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले टॉप दो देश बन जाएंगे। दुनिया के भूगोल और राजनीति में अगले कुछ दशकों में एक ऐसा बदलाव दस्तक दे रहा है जिस पर पूरी दुनिया में तीखी बहस छुड़ गई। एक तरफ दुनिया भर में इस्लामिक कट्टरता और सुरक्षा चुनौतियों को लेकर चिंताएं गहरा रहे हैं। तो दूसरी तरफ यह आंकड़े कई देशों के सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को लेकर बेचैनी बढ़ाते हैं। डाटा पर नजर डालें तो 2020 में दुनिया भर में करीब 2.27 अरब ईसाई और 2.02 अरब मुसलमान थे। ड्यू रिसर्च का अनुमान है कि 2035 तक मुसलमानों की आबादी बढ़कर तकरीबन 2.57 अरब तक पहुंच सकती है। जबकि ईसाइयों की संख्या लगभग 2.52 अरब के आसपास रह सकती है। अगर इसी रफ्तार से जनसंख्या बढ़ती रही तो 2070 तक मुस्लिम आबादी 3.5 अरब के ऊपर और ईसाई आबादी 3 अरब से कुछ कम हो सकती है। सोशल मीडिया और कई मंचों पर इस आंकड़े को लेकर सनसनीखेज दावे किए जा रहे हैं। कोई इसे दुनिया पर कब्जे की आहट बता रहा है तो कोई इसे वैश्विक शक्ति संतुलन के बड़े उलटफेर के तौर पर देख रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि यह तेज बढ़ोतरी किस वजह से दिख रही है? प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक इसकी मुख्य वजह धर्मांतरण नहीं बल्कि प्रजनन दर और जनसंख्या की आयु संरचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now