‘बिग बॉस’ फेम सोमी खान ने बीते दिन सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी। इस पोस्ट के सामने आने के बाद दावा किया जाने लगा कि सोमी खान और उनके पति आदिल दुर्रानी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर दोनों के जल्द ही तलाक लेने की खबरें भी तेजी से फैलने लगी थीं। अब इन सभी अटकलों पर सोमी खान और आदिल दुर्रानी ने खुद सामने आकर चुप्पी तोड़ी है। जूम के साथ एक खास बातचीत में दोनों ने अपने रिश्ते का पूरा सच दुनिया के सामने रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now