दिल्ली पुलिस ने हजरत निजामुद्दीन थाना क्षेत्र में एक इंस्टाग्राम ‘इन्फ्लुएंसर’ को डराने-धमकाने के इरादे से गोलीबारी करने की साजिश रच रहे गैंगस्टर राशिद केबलवाला गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विनीत कुमार ने शुक्रवार को यहां पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों को बताया कि आरोपियों के पास से पांच अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, 11 कारतूस, चार मोबाइल फोन और चोरी की एक बाइक बरामद की गई है। सोशल मीडिया पर इस ‘इन्फ्लुएंसर’ के लगभग पांच लाख फॉलोअर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now