फोटो परिचय-  महिला कर्मियों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन करते विधायक विकास गुप्ता।

– आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के योगदान को बताया समाज के लिए महत्वपूर्ण

– गर्भवती महिलाओं, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी सेवाओं में भूमिका की सराहना

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पोषण और जनजागरूकता की जिम्मेदारी संभाल रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा बहुओं के सम्मान में बहुआ ब्लॉक के महमदपुर शाह गांव में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता उर्फ बब्लू ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, आशा बहुओं और आशा संगिनियों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की। सम्मान मिलने पर महिला कर्मियों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

विधायक ने कहा कि गांवों में स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को प्रभावी बनाने में इन महिला कर्मियों का योगदान बेहद अहम है। गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के पोषण, टीकाकरण और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों और तमाम चुनौतियों के बावजूद महिला कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ घर-घर पहुंचकर अपनी सेवाएं देती हैं। उनका समर्पण केवल सरकारी दायित्वों तक सीमित नहीं, बल्कि स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे कर्मठ लोगों का सम्मान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

समारोह में ग्राम प्रधान बद्री कुशवाहा, दिनेश तिवारी खलीफा, ओमप्रकाश, सीडीपीओ कृष्ण चन्द्र, अवध बिहारी सिंह, डॉक्टर शैलेन्द्र गौतम, अरविंद, प्रकाश चंद गुप्ता और सत्यम बाजपेई समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now