महाराष्ट्र में कल्याण की एक विशेष अदालत ने जनवरी 2019 में पांच वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने के मामले में एक व्यक्ति को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश (जिला न्यायाधीश-6) लक्ष्मीकांत ए. बिदवई ने 27 नवंबर के अपने फैसले में रामविलास दिलराज यादव को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की दुष्कर्म से संबंधित धारा तथा अन्य अपराधों से जुड़ी धाराओं के तहत दोषी करार दिया। यादव (63) पर 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now