कलेक्ट्रेट गैलरी में पीड़ित की समस्या सुनते डीएम।
– 52 प्रार्थना पत्र आए, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन में दूर दराज क्षेत्र से आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सरल एवं सहज भाव से सुना और फरियादियों को आश्वस्त किया कि समयबद्धता के साथ नियमानुसार शिकायतों का निस्तारण किया जायेगा। आज जनता दर्शन के दौरान 52 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र में निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों को पारदर्शिता, गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक ढंग से समय सीमा के अंतर्गत प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now