– जांच के नाम पर हो रही हेरा-फेरी
– आए दिन होती मरीजों की मौतें, तीमारदारों की जेबें हो रही खाली
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। आम आदमी को अच्छी शिक्षा अच्छी चिकित्सा का मानवाधिकार है लेकिन विभागीय हीलाहवाली के चलते नगर पंचायत खागा, नगर पंचायत किशनपुर, नगर पंचायत हथगाम, नगर पंचायत खखरेरू नगर पंचायत धाता सहित विजईपुर, नरैनी अन्य छोटे-बड़े कस्बों व प्रमुख सड़कों पर यह अवैध मौत की दुकान बहुत ही आसानी से देखने को मिल जाती है। इन सबके बावजूद जिम्मेदार चिकित्साधिकारी देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं या फिर अपने-अपने कार्यालय में बैठकर इन अवैध संचालित नर्सिंग होम, अस्पतालों से धन वसूली करके जेब गर्म कर रहे हैं। वहीं मासूम ग्रामीण अपने मरीज को इन मौत की दुकानों में इलाज के नाम पर लुट रहे हैं या फिर मरीज को मौत के मुहाने तक पहुंचा रहे हैं। सरकार अच्छी शिक्षा-अच्छी चिकित्सा का दम भर रही हैं। आलम तो यह है कि अवैध नर्सिंग होम अस्पतालों में बिना किसी प्राथमिक सुविधाओं व बिना प्रशिक्षित डॉक्टरो के बावजूद भी बड़े-बड़े ऑपरेशन व अवैध लिंग की जांच खुलेआम किया जा रहा है और चिकित्सा विभाग लगातार इस प्रकार की खबरे व आंकड़ों को झुठलाने का उपक्रम कर रहा है। अभी हाल ही में नगर पंचायत खागा में एक मरीज की मौत होने के बाद जांच के नाम पर मोटी रकम वसूल ने का दवा पीड़ितों ने किया है। चिकित्सा विभाग के अधिकारी इलाके के एसीएमओ ने बताया कि लगभग आधा सैकड़ा रजिस्टर्ड अस्पताल हैं जबकि तहसील क्षेत्र में एक सैकड़ा से भी अधिक खुलेआम बेखौफ नर्सिंग होम अस्पतालों को संचालित किया जा रहा हैं। जानकर भी अनजान बनने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर शासन का डंडा कब चलेगा यह इंतजार हर पीड़ित कर रहा है। यही नहीं इन अवैध नर्सिंग होम अस्पतालों के आसपास अवैध पैथोलॉजी भी संचालित हो रही है जिनसे सांठ-गांठ करके फर्जी जांच के नाम पर भी अवैध वसूली किया जा रहा है। एक तरफ जहां चोर-चोर मौसेरे भाई बनकर अवैध नर्सिंग होम व पैथोलॉजी में जान-माल लूटा जा रहा है। हद तो तब हो गई कि एक पैथोलॉजी व अवैध नर्सिंग होम से बात करने का प्रयास किया गया तो बेखौफ नर्सिंग होम संचालक ने बड़े दावे से कहा की जितना दम हो लिख लो हम अधिकारियों व जिम्मेदारों को मोटी रकम देकर अस्पताल संचालित कर रहे हैं। डिप्टी सीएम इश्तियाक अहमद ने बताया कि जांच करके संचालित अस्पतालों पर कार्यवाही किया जाएगा। सख्त करवाई की जाएगी।
