अस्पताल में भर्ती घायल युवती।
– जिला अस्पताल रेफर, पुलिस गिरफ्त में आरोपी
सिटी न्यूज़ फतेहपुर
बिंदकी, फतेहपुर(CNF)। ससुराल आए युवक ने अपनी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। जिसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घर के लोगों ने शोर सुना तो जाग गए। आरोपी युवक को मायके पक्ष के लोगों ने पकड़ लिया। 112 नंबर पुलिस को सूचित कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं गंभीर महिला को प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव में ससुराल आए युवक आलोक कुमार निवासी ग्राम सलेमपुर थाना व जनपद कौशांबी ने शनिवार व रविवार की मध्य रात करीब एक बजे अपनी पत्नी रूबी देवी 25 वर्ष के साथ गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया। पति द्वारा की गई मारपीट से महिला के चेहरे व गर्दन में गंभीर चोट आई। जिसके चलते उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद रविवार की सुबह जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर मारपीट करने के आरोपी महिला रूबी देवी के पति आलोक कुमार को मायके पक्ष के लोगों व ग्रामीणों ने मिलकर पकड़ लिया और 112 नंबर पुलिस बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया। बताते चलें कि महिला रूबी देवी पुत्री घनश्याम उर्फ छन्नू की शादी 11 महीने पहले आलोक कुमार निवासी ग्राम सलेमपुर थाना कौशांबी के साथ हुई थी। मायके पक्ष के लोगों का आरोप था कि उसका पति आलोक कुमार अक्सर अपनी पत्नी रूबी देवी के साथ मारपीट करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now