– वरिष्ठ नेता शिवाकांत ने हताहत परिवार को आर्थिक सहायता देने का लिया जिम्मा
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। बीते दिनों बिंदकी विधानसभा के गांव हरदौली में कच्चा मकान ढहने से हुई बाजपेई परिवार की मौतों से निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि भाजपा की हर परिवार को छत देने की योजना महज थोथी योजना है इससे सिद्ध होता है कि आज भी गरीब वर्ग कच्ची छत के नीचे ही बसर कर रहा है।
उक्त बात कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कही। उन्होने कहा कि उक्त गरीब ब्राह्मण परिवार में केवल एक जवान लड़की व दो बच्चे बचे हैं। जिनका कानपुर में इलाज चल रहा है परंतु अभी तक शासन ने उनकी कोई सुधि नहीं ली एवं उनके द्वारा भेजे गए प्रतिनिधि मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल बेसहारा बच्चे जिनके मां बाप दोनों घटना में खत्म हो चुके हैं। आज छत और रोटी दोनों के लिए सोचने को मजबूर हैं। परन्तु सरकार द्वारा अभी तक उनकी कोई व्यवस्था नहीं की गई जिसके लिए कांग्रेसी जन जिलाधिकारी से मुलाकात कर उनके भविष्य के बावत आर्थिक सहायता की बात करेंगे। साथ ही वरिष्ठ नेता शिवाकांत तिवारी ने हताहत परिवार के लिए आर्थिक सहायता देने का जिम्मा लिया। प्रतिनिधि मंडल में बिन्दकी नगर अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला, राकेश शास्त्री, विनोद द्विवेदी, राम शंकर शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी, पंडित राम नरेश महराज, मौजूद रहे।
