पूर्व विधायक मो0 सफीर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।
– एसआईआर के जरिए पीडीए के काटे जा रहे नाम, सपा नहीं करेगी बर्दाश्त
– भाजपा शासनकाल में शंकराचार्य को संगम में किया गया अपमानित
– सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री का एक दिवसीय दौरा
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। भारतीय जनता पार्टी धोखा देने वाली पार्टी है। न किसी की आय दोगुनी हुई और न ही भ्रष्टाचार पर लगाम लगी। एसआईआर के जरिए भाजपा जानबूझकर लोगों को परेशान कर रही है। जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए यह सब किया जा रहा है। एसआईआर के नाम पर पीडीए के नाम काटे जा रहे हैं जो समाजवादी पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
यह बात शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक मो0 सफीर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पीडीए हमारी ताकत है। पीड़ित, दुखी, अपमानित सब पीडीए के हिस्सा हैं। पीडीए को हक और सम्मान दिलाने का काम समाजवादी पार्टी करेगी। जो लोग इसमें ताकत बढ़ाना चाहते हैं उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि क्या आज शंकराचार्य पीड़ित नहीं हैं। डिप्टी सीएम कोई संवैधानिक पद नहीं है। एक डिप्टी सीएम स्टूल मंत्री हैं तो एक डिप्टी सीएम ब्राह्मण समाज से हैं। ये लोग शंकराचार्य को सम्मान और न्याय नहीं दिला सकते। शंकराचार्य हमारे लिए पूजनीय हैं। डिप्टी सीएम बनाकर उन्हें मिठाई दे दी गई है जिसे वे खा रहे हैं। बाकी कोई अधिकार नहीं है। एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि फतेहपुर में दो पत्रकारों की हत्या हुई। इतना ही नहीं हरिओम के परिवार से उन्हें मिलने तक नहीं दिया जा रहा था। उन्होंने कहा कि बजट आ गया है जिसमें सिर्फ सपना दिखाया गया है। जितना लोगों के हाथ में पैसा आएगा उतनी हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी लेकिन भाजपा इसको समझ नहीं रही है। जापान की वनस्पति का उल्लेख किया। सरकार हर क्षेत्र में आंकड़े छुपा रही है। पीडीए की ताकत से फतेहपुर को भाजपा फतेह नहीं कर पाई। अवैध कब्जा सबसे ज्यादा भाजपा कर रही है। उन्होंने कहा कि पहली बार शंकराचार्य को संगम में अपमानित किया गया। आज तक कभी किसी शंकराचार्य को धार्मिक कार्य से नहीं रोका गया। शंकराचार्य का अगर अपमान किसी ने किया है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। यह नकली सनातनी है। जिनके पास योगी का सर्टिफिकेट नहीं हैं वे शंकराचार्य का सर्टिफिकेट मांग रहे हैं। क्राइम में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। किसी भी फसल की कीमत सरकार नहीं दे पा रही है। प्रदेश में अगर जमीन के माफिया हैं तो सबसे ज्यादा भाजपा के लोग हैं। लोकतंत्र के मंदिर में बहुत खराब भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। गोरखपुर में 19 लोगों की आंख चली गई आप सोच सकते हैं कि स्वास्थ्य व्यवस्था कैसी है। यह सरकार 10 साल सिर्फ जनता को घूमा रही थी। अमेरिका के लिए पूरा बाजार खोल दिया। जो पशुओं का चारा है वह भी अमेरिका से आएगा, आप सोच सकते हैं। मुर्गी और बकरी का दाना भी बाहर से आएगा। सोयाबीन का तेल भी अमेरिका से बाजार में आएगा। भारत का किसान क्या करेगा, वह तो भूखा मर जाएगा। पूर्व विधायक मो0 सफीर के आवास अफोई पर पूर्व मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक स्वागत भी किया गया। तत्पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या के आवास पहुंचा। जहां उन्होने क्षेत्रीय जनता से मुलाकात की। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शहर के पनी मुहल्ला स्थित नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष नजाकत खातून के आवास पहुंचे। जहां उन्होने पूर्व अध्यक्ष के स्वास्थ्य का हाल जाना। इसके बाद वह शादीपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव की सुपुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now