कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को भगवान श्रीराम का प्रतीक चिन्ह भेंट करते भाजपाई।
– फागुन गीतों के बीच लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई
– कैबिनेट मंत्री ने समारोह में की शिरकत, हुआ स्वागत
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। होली के पावन पर्व को लेकर जिले में उत्साह का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के आवास पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री का पूर्व जिलाध्यक्ष समेत भाजपाईयों ने भगवान श्रीराम का प्रतीक चिन्ह व पटका पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात फागुन गीतों की मधुर धुनों के बीच कार्यकर्ताओं और अतिथियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पारंपरिक अंदाज में होली के गीतों का आनंद लिया और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि होली का पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में मेल-मिलाप और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, समाजसेवी गोपाल गुप्ता, राकेश वर्मा एडवोकेट, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे, अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे, मनोज मिश्रा, स्वरूप राज सिंह जूली, विवेक श्रीवास्तव, मनोज गांधी, देवनाथ धाकड़े, सीमू सिंह चंदेल, नीरज सिंह, विक्रम सिंह चंदेल, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रदीप गर्ग, सीपीएस के प्रबंधक संजय श्रीवास्तव, भारत श्रीवास्तव, राजेश सिंह, चंदन सिंह, नितिन सिंह, शिंपू शिवहरे, विवेक नागर, विनय तिवारी, बबलू कालिया, गुड्डू शिवरानी, नीलू तिवारी, स्वाती ओमर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now