CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के दिव्यांगजनों के हित में एक बड़ा कदम उठाते हुए मासिक पेंशन में 500 रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के अनुरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांगजनों की सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पेंशन राशि को 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह कर दिया है।

भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि उनके द्वारा किए गए विशेष अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने गंभीरतापूर्वक विचार किया और यह महत्वपूर्ण आदेश जारी किया। इस निर्णय से उत्तर प्रदेश के लगभग 11 लाख दिव्यांग जन सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। जिलाध्यक्ष ने इसे दिव्यांगों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाला कदम बताया है। उन्होंने इस सफलता के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने दिव्यांगों की मांगों को शासन स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राहुल सिंह ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग जनों का सर्वांगीण विकास और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना है। पेंशन में की गई यह वृद्धि आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांगों के लिए जीवन यापन में बड़ा संबल साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now