पूर्व सैनिकों के होली मिलन में फाग टीमों ने बांधी समा
– नए पुरवा की टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान
फतेहपुर(CNF)। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की जहानाबाद शाखा का 18 वां होली मिलन समारोह आध्यात्मिक व परंपरागत सांस्कृतिक कार्यक्रम फाग के साथ संपन्न हुआ। चार फाग टीमों को आमंत्रित किया गया। जिसमें नए पुरवा, असगर, घनसिहपुर कोड़ा एवं घाटमपुर की टीमों ने भाग लिया। घाटमपुर टीम ने माधव गति तुम्हारी हम जानी गाकर लोगों को जहां झूमने पर मजबूर कर दिया, वहीं नए पुरवा की टीम ने दशरथ के लाल दिनों दिन प्यारे गाकर खूब तालियां बटोरी। चारों टीमों ने जमकर फाग गाया परंतु नए पुरवा की टीम ने इस प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिस पर नए पुरवा की टीम के कप्तान राम प्रसाद को शील्ड व 1100 रूपए देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलित करके किया। मुख्य अतिथि के तौर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी व महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने सभी फाग टीमों को हाथ मिलाकर प्रोत्साहित किया। बताया कि दिनों दिन लोक संगीत की फाग की विधा समाप्त होती जा रही है ऐसे में अध्यक्ष रामकेश यादव द्वारा सदियों से चली आ रही फगुआ की परंपरा की मुहिम को लगातार जीवित रखने के लिए बधाई के पात्र है। पूर्व सैनिकों ने ठंडाई, गुझिया, चिप्स, पापड़ व समोसा का लुत्फ उठाया। इसके पश्चात सभी पूर्व सैनिकों ने फिल्मी गानों के गीत गाकर पन्द्रह मिनट तक जमकर डांस किया। अंत में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर प्रसन्नता पूर्वक अपने-अपने घर को चले गए। इस अवसर पर रज्जन सिंह, शिव प्रसाद सविता, गंगाराम, जब्बार हुसैन, रामकुमार यादव, शिव गोपाल तिवारी, इंदल सिंह, सर्वेश उत्तम, अनवर यादव, अर्जुन सिंह, बलराम सिंह, जितेंद्र सिंह, करण सिंह, कमल दीक्षित, कैलाश बाबू उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now