CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन एवं सेवायोजन विभाग के अन्तर्गत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कार्यकारी समिति द्वारा मिशन के उद्देश्यो की पूर्ति हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 18 मार्च को प्रातः दस बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में वृहद रोजगार मेला व प्लेसमेन्ट इवेन्ट का आयोजन किया जा रहा है। इवेन्ट में निजी क्षेत्र की तकनीकी गैर तकनीकी, सुरक्षा, माकेटिंग पॉप, फार्मेसी सहित अन्य कंपनियों द्वारा जनपद के युवाओ को सेवायोजित किया जायेगा। प्लेसमेन्ट इवेन्ट में प्रतिभाग हेतु अभ्यर्थी का सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। पंजीकरण व प्लेसमेन्ट इवेन्ट सम्बन्धी जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस पर जिला सेवायोजन कार्यालय अथवा कार्यालय दूरभाष 05180-298602 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now