वंदना गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लाइन।

– सिलिंडर भरवाने के लिये एजेंसियों के बाहर उमड़ने लगी भीड़
– फोन से बुकिंग बंद, 25 दिनों बाद मिलेगा दूसरा सिलिंडर
– संचालकों ने बताया पर्याप्त स्टॉक, बुकिंग पर मिल रही आपूर्ति
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। ईरान पर अमेरिका व इजराइल के हमले का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। होरमुज़ के समुंद्री गलियारे से टैंकर जहाज़ों की आवाजाही की रोक के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गैस की आपूर्ति में कमी आयी है। जिसका असर आम आदमी पर रसोई गैस की उपलब्धता के रूप में भी दिखाई देने लगा है। ईरान की लड़ाई का लंबे समय तक चलने व रसोई गैस की किल्लत का भय लोगों के दिलो में इस कदर समा रहा है अभी तक बुकिंग के बाद रसोई गैस लोगों के घरों तक आसानी से पहुंच रही थी लेकिन युद्ध के लंबा खिंचने से रसोई गैस की किल्लत की शंकाओं के बीच लोग बुकिंग के बाद सीधे एजेंसियों में काउंटर से डिलीवरी के लिए पहुंच रहे है। गैस एजेंसियों पर अचानक लोगो के पहुंचने से भीड़ व अफरा तफरी जैसे हालात दिखाई देने लगे। एजेंसियों के संचालकों द्वारा रोज़ की तरह बुधवार को भी बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को गैस दी गयी जबकि सभी के द्वारा होम डिलीवरी की भी बात कही गयी लेकिन शंकाओं के बीच कोई भी किसी तरह का कोई रिस्क नही लेना चाहते इसलिए बुकिंग के बाद स्वयं खाली सिलिंडर लेकर एजेंसियां पहुंच रहे है और भरा हुआ सिलिंडर प्राप्त कर रहे है। जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, एचपी गैस, भारत गैस समेत 36 गैस एजेंसियां संचालित है। शहर में पांच काउंटर संचालित है। जिसमे इंडियन ऑयल की ओर से इंडेन गैस एजेंसी शादीपुर, पीएसी गैस एजेंसी पीएसी, ललिता गैस एजेंसी मुराइन टोला, आश्रम गैस एजेंसी वर्मा चौराहा, वंदना गैस एजेंसी वीआईपी रोड पर स्थित है। ग्रामीण इलाको के लिए अलग से एजेंसियां बनाई गई है। गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को गैस लगतार आपूर्ति की बात कही का रही है वही दूसरी ओर बैकलाग उपभोक्ताओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
फोन से बुकिंग न होने से लोग हो रहे परेशान
गैस बुकिंग के लिये सभी कंपनियों के द्वारा मोबाइल हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गये है लेकिन बुधवार की इंडेन की ओर से जारी नम्बर पर काल नही लगने से लोग बुकिंग कराने के लिए परेशान रहे।
गैस कंपनियों ने समय में की बढ़ोत्तरी
एक सिलिंडर के बाद 15 दिनों में होने वाली बुकिंग का समय कंपनियों के 25 दिन कर दिए जाने से नयी बुकिंग कराने वाले लोग परेशान देखे गये। मोबाइल से किसी तरह बुकिंग कराने के बाद आपूर्ति को आये लोगों को नियमो का हवाला देकर एक सिलिंडर लेने के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलिंडर दिए जाने की बात कहकर वापस कर दिया गया।
शंकाओं के चलते कर रहे स्टॉक
ललिता गैस एजेंसी के संचालक सुरेश कुमार वर्मा, इंडेन गैस एजेंसी प्रबंधक बाबू लाल एवं वंदना गैस एजेंसी के प्रबंधक लवकुश केसरी ने उपभोक्ताओं की बढ़ती भीड़ को शंकाओं के चलते स्टॉक करने को वजह बताया।
कामर्शियल सिलिंडर पर रोक से होटल व्यवसायी परेशान
आम उपभोक्ताओं को गैस की कमी न हो इसलिए सरकार के द्वारा होटलों में प्रयोग होने वाले कामर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति को बंद कर दिया गया है। जिसका असर शहर में भी पड़ने लगा है। होटल ढाबो में प्रयोग होने वाले इन सिलिंडरों के न मिलने की दशा में व्यपार प्रभावित होगा। जिससे होटल बंद करने तक की नॉबत आ सकती है। त्योहारों के मौसम में लोगों के रोजगार बंद होने की भी आशंका सता रही है।
कालाबाजी का भय, सक्रिय हुआ आपूर्ति विभाग
गैस आपूर्ति एव बिक्री को पूरी तरह बहाल नही होने की दशा में सिलिंडरों के ब्लैक होने या ओवर रेटिंग होने की आशंका बन सकती है। जिसके लिये जिला पूर्ति विभाग के जिम्मेदारों द्वारा निगरानी भी की जा रही है। विभाग द्वारा एजेंसियों का निरीक्षण कर गैस बिक्री का जायज़ा लिया गया।
